Explore

Search

May 18, 2026 2:32 am

प्रशासन

बेगूं में गुरुदेव वेणी चन्द जी महाराज का 117वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा से मनाया

बेगूं। बेगूं नगर मे घोर तपस्वीराज, उग्र अभिग्रहधारी, दिव्य तपोधन एवं एकभवतारी परम पूज्य गुरुदेव श्री वेणी चन्द महाराज का 117वां पुण्य स्मृति दिवस (पौष वदी चतुर्दशी) गुरुवार को श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री महा प्रताप सूर्य सभा भवन में सायंकाल 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक जाप का आयोजन किया गया। सामूहिक जाप में बड़ी संख्या में गुरु भक्त श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाएं, युवक युवतियां उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में चन्द भान कमला के नन्द, वेणी गुरुवर करो आनन्दके मंगलमय जाप से आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि घोर तपस्वीराज, एकभवतारी एवं मानवता के प्रतीक गुरुदेव श्री वेणी चन्द जी महाराज आध्यात्मिक चेतना के अद्भुत उदाहरण हैं। देवलोक गमन के पश्चात उनके वस्त्रों का अग्नि संस्कार में न जलना उनकी दिव्यता एवं तप की सिद्धि का प्रतीक माना जाता है। कलियुग में वे ईश्वरतुल्य अवतार के रूप में आज भी श्रद्धालुओं के हृदय में विराजमान हैं।
श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर आत्मकल्याण की कामना की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर