Explore

Search

September 24, 2026 6:20 am

तरनावों का खेड़ा में छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

सुरपुर। जोयड़ा श्याम गौशाला समिति नारिया द्वारा आयोजित छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रमोद सिंह सिसोदिया जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, अध्यक्षता डाक्टर ललित बोरीवाल सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विशिष्ठ अतिथि कैलाश चंद्र गाडरी मण्डल अध्यक्ष शनि महाराज, रोशन लाल रेगर प्रवक्ता, मुकेश कुमार जाट युथ कांग्रेस उपाध्यक्ष, सुनिल प्रधान, शिल्पन साहू, दिनेश गुर्जर, भैरू लाल जाट, कमलेश जाट, कन्हैया दास वैष्णव, श्रावण शर्मा भगवान लाल सालवी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजक गोपाल जाट नारिया ने बताया कि बेस्ट बेट्स मैन राजू सतपुडा, बेस्ट बॉलर विक्रम रावल रहे। प्रथम पुरस्कार 25000 नक़द व ट्रॉफी रेवलिया खुर्द और द्वितीय पुरस्कार हंटर कल्ब तरनावों का खेड़ा ने जीता। कार्यक्रम का संचालन रोशन लाल रेगर ने किया। आभार व्यक्त गोपाल जाट ने किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर