Explore

Search

March 7, 2026 4:37 am

मुस्लिम महासभा ने किया गुलामे चिश्तिया लंगर कमेटी का इस्तकबाल

चित्तौड़गढ़। मुस्लिम महासभा चित्तौड़ गढ़ टीम ने गुलामे चिश्तिया लंगर कमेटी की ख़िदमात को लेकर किया इस्तकबाल
जिला उपाध्यक्ष रशीद मोहम्मद उर्फ कालू ने बताया कि ग़ुलामे चिश्तिया लंगर कमेटी चित्तौड़गढ़ में ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स मुबारक के मौके पर पिछले करीब 18 सालों से पैदल जाने वाले जायरीनों की ख़िदमत कर रहे हैं । ये कमेटी पिछले 18सालों से अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में पैदल जाने वाले जायरीनों की ठहरने, खाने- पीने, नाश्ता,गोली- दवा, रात को सोने की व्यवस्था और सभी तरह का सुबह शाम लंगर की व्यवस्था की जाती है। और जायरीनों का सामान शंभूपुरा से कपासन चौराहा फिर वहां से गंगरार तक पहुंचाने की व्यवस्था कमेटी की और से की जाती हैं। इन ख़िदमात को लेकर मुस्लिम महासभा चित्तौड़ गढ़ टीम की और से कमेटी के सभी पदाधिकारियों का मुस्लिम महासभा की ओर से फिरोज खान उर्फ डंपू भाई, वसीम खान, अब्दुल सलाम लोहार, शरीफ मामा, तनवीर हुसैन, शाहरुख खान, मोहम्मद हुसैन मोहम्मद यासीन छिपा, मोहम्मद युनुस छिपा को मुस्लिम महासभा की और से साफा बंधा कर माला पहना कर मुंह मीठा करा कर इस्तकबाल किया गया और पूरी टीम की हौंसला अफजाई की। इस दौरान मौलाना अब्दुल रशीद बरकाती ने सभी के हक में दुआ की। इस दौरान कमेटी के मुख्य सदस्य फिरोज खान ने बताया कि पिछले 18 सालों से पैदल जाने वाले जायरीनों की ख़िदमत कर रहे हैं। उन्होंने इस हौसला अफजाई के लिए मुस्लिम महासभा टीम का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान मुस्लिम महासभा प्रदेश महा सचिव आरिफ अली एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष रशीद मोहम्मद उर्फ कालू, जिला महा सचिव जफर खान, जिला सचिव मोहम्मद युनुस उर्फ संजू पठान, कोषाध्यक्ष इरफान शेख,सह सचिव हुसैन मीर खान, संगठन मंत्री सिद्धिक शेख, अमजद मेवाफरोश, इफ्तिखार छिपा, और मोहम्मद इकबाल,मोहम्मद रफीक शेख,युनुस खान,अशरफ मंसूरी ईरशाद उर्फ बंटी,मुबारिक शाह, अल्लारख शाह उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर