Explore

Search

May 11, 2026 8:16 am

नया गांव में पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

बेगूं। बेगूं क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नया गांव में टाइगर क्लब के तत्वावधान में आयोजित पांचवीं जूनियर एवं सीनियर पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सोमवार रात्रि को समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांव, शहरों की टीमों ने भाग लिया, जिसे देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में भीलवाड़ा टीम ने बोराव को 3–1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला जयनगर और भीलवाड़ा टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जयनगर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। आयोजक टाइगर क्लब द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाता है। जिससे क्षेत्र में हर दिन खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक होते हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे व कुरीतियों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं।
सीनियर वर्ग की विजेता टीम जयनगर को ट्रॉफी के साथ 16 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता भीलवाड़ा टीम को  11 हजार रुपये मिले। जूनियर वर्ग में विजेता टीम को 8 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर