चित्तौड़गढ़। डांगी पटेल समाज की 13वीं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन खेल मैदान लांगच पर हुआ। आयोजक कमेटी सदस्य देवीलाल डांगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के कब्बड्डी की 60 टीमों ने भाग लिया कब्बडी में विजेता गिलुंड टीम रही व उप विजेता नया मायरा की टीम रही। वॉलीबॉल की विजेता सोमावास रहा, उप विजेता खोड़ीप की टीम रही। बालिका वर्ग में कब्बड्डी में ठिकरिया की टीम विजेता रहीं व उप विजेता कोदीया खेड़ी की टीम रही।
इस फाइनल प्रतियोगिता के दिन अंडर 18 पुरुष वर्ग की मैच भी खेले गये जो कब्बड्डी में सतखंडा की टीम विजेता रहीं व रतनपुर उप विजेता रहा ओर वॉलीबॉल में देवरी विजेता व उप विजेता सोमावास की टीम रही , रस्साकसी की विजेता पिनोदडा व उप विजेता सतखंडा रहीं। इस समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष अनिल डांगी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भूमि विकास बैंक, चेयरमैन बद्रीलाल जाट थे विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला प्रमुख गब्बरसिंह अहीर, रामसिंह डांगी प्रतापगढ़,पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन डांगी, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर, मण्डल महामंत्री कैलाश सुखवाल,मीडिया प्रभारी हरीश सुखवाल, जीएस एस अध्यक्ष बद्री लाल जाट, खेलमंत्री मंगनीराम डांगी, जिला अध्यक्ष राजमल डांगी,पूर्व अध्यक्ष नटवर डांगी, महामंत्री कैलाश डांगी, रामलाल तेजपुरा, सचिव देवीलाल डांगी, पूर्व प.स. सीमा डांगी, जिला प्रवक्ता शोभालाल डांगी, संघठन मंत्री हीरालाल, पालोद सरपंच सुरेश डांगी, लांगच सरपंच शांतिलाल डांगी, सामरी सरपंच प्रतिनिधि कुकालाल, सेमलिया सरपंच प्रतिनिधि राजू डांगी, देवरी सरपंच प्रतिनिधि मंगनीराम डांगी, असावरा मंडल महामंत्री सुरेश सोमावास, समाजसेवी रामचंद्र ठिकरिया, कैलाश मायरा, लालूराम डांगी थे। आयोजन कमेटी से रमेश, नंदराम, शौकीन, भगवानलाल, नारायण लाल, फतह लाल, पप्पू , बद्री,अनिल, मुकेश, पूरण, रोशन, शांति लाल, गोविंद, डालचंद, हीरालाल, मिठू लाल, नाना लाल, आदि मौजूद रहे। इस समापन के मौके पर अतिथियों द्वारा विजेता और उप विजेताओ को पारितोषिक ईनाम दिया गया। समाज की अगली 14वीं खेलकूद प्रतियोगिता गांव गिलुंड में होंगी।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़