Explore

Search

March 4, 2026 8:36 am

मुस्लिम महासभा ने मनाया स्थापना दिवस


चित्तौड़गढ़। मुस्लिम महासभा चित्तौड़गढ़ ने मुस्लिम कॉम में जागरूकता अभियान व कई संकल्प लेकर मनाया स्थापना दिवस।

मुस्लिम महासभा के प्रदेश महासचिव आरिफ अली एडवोकेट ने बताया कि मरहूम युनुस शेख ने 5 जनवरी 2007 को मुस्लिम समाज को जागरूक करने और सामाजिक एकता, विकास और आर्थिक रूप से विकास करने के लिए मुस्लिम महासभा संगठन की स्थापना की और पूरे राजस्थान में तालीम, तंजीम, तिजारत, तरक्की के उद्देश्य को अग्रिम पंक्ति में रखते हुए मुस्लिम समाज के लिए निरंतर जागरूक अभियान, मुस्लिम छात्र -छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान, रक्तदान शिविर, क्रिकेट टूर्नामेंट, हिंदू -मुस्लिम एकता, सौहार्द, समरसता बनाने हेतु कार्यक्रम किए गए।
जिला महा सचिव जफर खान ने बताया कि कल नीम वाले बाबा की दरगाह परिसर में मुस्लिम महासभा का स्थापना दिवस बनाया गया।इस दौरान मुस्लिम समाज में सामाजिक बुराईयों को रोकने का संकल्प लिया गया।नशाखोरी पर रोकथाम और मृत्य भोज नहीं करने हेतु और शादियों में फिजूल खर्ची रोकने के लिए और मुस्लिम छात्र छात्राओं को शिक्षा के लिए अभियान चलाने और गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान मुफ्ती उस्मान अशरफी ने बताया कि इल्म से बढ़कर कुछ नहीं है शिक्षा के द्वारा ही समाज का विकास किया जा सकता है। और मौलाना अब्दुल रशीद बरकाती, मौलाना खलील अहमद बरकाती, मौलाना आवेश छिपा ने मुस्लिम महासभा और उन के पदाधिकारियों के लिए दुआ की। इस दौरान दारुल उलूम रिज़विया बरकातिया नूरे तेबा में कुरान खानी करा कर मरहूम युनुस शेख को खेराजे एकीदत पेश की गई।
इस दौरान मुस्लिम महासभा के की कार्यप्रणाली ओर और कार्यों से प्रभावित होकर भिश्ती समाज के पूर्व सदर मोहम्मद इकबाल अब्बासी,और गुलाम सिद्दीकी, सद्दाम शोरगर, सहित कई समाजजन ने मुस्लिम महासभा ज्वाइन की। इस दौरान मुस्लिम महासभा के प्रदेश महा सचिव आरिफ अली एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष रशीद मोहम्मद उर्फ कालू, जिला महा सचिव जफर खान, सह सचिव हुसैन मीर खान, कोषाध्यक्ष इरफान शेख, संगठन मंत्री मोहम्मद सिद्धिक शेख, इफ्तिखार छिपा, अमजद मेवाफरोश, अशफ़ाक छिपा, छिपा समाज के सदर मोहम्मद इब्राहिम छिपा, अशफ़ाक छिपा, अनवर मेवाती, बबलू खान, रफीक शेख सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर