Explore

Search

September 23, 2026 11:39 am

चित्तौड़गढ़ शहर में हफ्ता वसूली गैंग का तांडव.!, पानीपुरी के हाथ ठेलों में तोड़फोड़, सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के ऐतिहासिक शहर चित्तौड़गढ़ की जहाँ बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब गरीब रेहड़ी-पटरी वालों का धंधा करना दूभर हो गया है। डंडे, सरिए और खुलेआम गुंडागर्दी से आमजन दशहत में हैं आ गए। ऐसा ही मामला चित्तौड़गढ़ का सेन्थी इलाका का सामने आया हैं। मंगलवार शाम को शहर के सेन्थी मुख्य सड़क मार्ग स्थित राजीव पार्क के बाहर हफ्ता वसूली गैंग ने पानीपुरी के ठेलों में तोड़फोड़ कर दी हैं। अमूमन यहाँ शाम को रौनक होती है लेकिन यहाँ जो हुआ उसने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया।
हाथों में लोहे के सरिए और डंडे लिए ये बदमाश किसी फिल्म के विलेन नहीं, बल्कि हकीकत के वो गुंडे हैं जो चंद रुपयों की हफ्ता वसूली के लिए गरीबों का निवाला छीन रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह गैंग हर पानी पुरिक थैला लगाने वाले से रोजाना 100 से 200 रुपये की मांग करते है। जब राजीव पार्क के बाहर पानी-पूरी लगाने वालों ने यह वसूली देने से मना किया तो बदमाशों ने आधे घंटे तक तांडव मचाया।ठेले तोड़ दिए गए, सामान तहस-नहस कर दिया गया।
हैरानी की बात तो यह है कि जहाँ यह हमला हुआ, वहाँ से महज 200 मीटर की दूरी पर सेन्थी पुलिस चौकी है लेकिन बदमाशों के खौफ के आगे कानून की दूरी जैसे मीलों लंबी हो गई। पुलिस के देरी से पहुंचने पर अब खाकी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा है। अब देखना यह है कि क्या चित्तौड़गढ़ की पुलिस इन हफ्ता वसूल गैंग पर नकेल कस पाती है या नहीं..?

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर