Explore

Search

March 4, 2026 8:34 am

तेजपुर में श्री फदेडा बालाजी महाराज के वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकली

बेगूं। उपखंड क्षेत्र के तेजपुर गांव में श्री श्री 1008 श्री फदेडा बालाजी महाराज के पावन वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में हुआ। इस अवसर पर आयोजित श्री राम पंच कुण्डीय महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ की गई। वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई कलश यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार, जयघोष एवं ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। कलश यात्रा का संचालन आचार्य विनोद व्यास के पावन मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपाचार्य नीरज शुक्ला एवं निखिल शर्मा का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।

श्री राम पंच कुण्डीय महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, ग्रामवासी एवं श्रद्धालु भक्तजन शामिल हुए। यज्ञ स्थल पर वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं संकल्प के साथ श्री राम पंच कुण्डीय महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के माध्यम से लोक कल्याण, विश्व शांति एवं धर्म की स्थापना का संकल्प लिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर