Explore

Search

February 17, 2026 1:14 am

चित्तौड़गढ़ में आबकारी का ‘महा-छापा’: 5 टीमों ने एक साथ दी दबिश, धधकती भट्टियां कीं जमींदोज, पकड़ी हथकड़ शराब

चित्तौड़गढ़। अवैध शराब के माफियाओं पर आबकारी विभाग ने कार्यवाही को अंजाम दिया हैं। नदी के किनारों पर धधकती भट्टियों को विभाग जमींदोज कर दिया। अवैध शराब के खिलाफ जारी महाअभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक ऐसी स्ट्राइक की है, जिससे अवैध शराब बनाने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है। चित्तौड़गढ़, बेगू, डूंगला, कपासन और निंबाहेड़ा ने एक साथ मिलकर नेगड़िया, सूरजपोल और पिपलिया कंजर बस्ती में धावा बोला। ये वो इलाके हैं जिन्हें विभाग ने लंबे समय से सेंसेटिव जोन घोषित कर रखा था। नदी किनारे चल रही मौत की इस फैक्ट्री को आबकारी टीम ने पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। टीम ने दो चालू भट्टियां भी मौके पर पकड़ी हैं। इसके अलावा 14 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई और करीब 3 हजार लीटर वॉश जिसे शराब माफियाओं ने शराब बनाने के लिए तैयार रखा था, उसे मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया। आबकारी निरोधक दल के प्रभारी जगदीश राम विश्नोई ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में यह क्लीन स्वीप ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, पुलिस को देखते ही आरोपी नदी का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन विभाग ने 3 मामले दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर