Explore

Search

February 6, 2026 7:38 am

डिवाडर से टकरा कर कार पलटी, 4 की मौत

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्स लेन स्थित भादसोड़ा थाना क्षेत्र के नरधारी के पास देर रात को एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी उदयपुर में एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस चित्तौड़गढ़ लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। इस बीच यह सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार आज तड़के करीब पौने दो बजे उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रही एक अल्टो कार नरधारी के पास सड़क पर सांड को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकराती हुई दूसरी लेन में पलटी खा गई। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की तरफ जा रहे टेंकर ने कार टकरा गई। मौके पर ही एक आदमी और दो औरतें की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायलों को चित्तौड़गढ़ अस्पताल ईलाज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे दो महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार में सवार एक 7 साल का मासूम को हल्की चोटें आई हैं। वो हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद सूचना पर भादसोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक कार में बच्चे समेत 5 लोग सवार थे। मृतकों में रिंकेश पुत्र राजकुमार नानवानी 44 साल, सुहानी पत्नी रिंकेश 38 साल नानवानी निवासी मधुवन चित्तौड़गढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। रजनी देवी पत्नी मनोज नानवानी 60 साल निवासी सिंधी कॉलोनी प्रताप नगर चित्तौड़गढ़ और हीरा नन्द 74 साल निवासी इंदौर ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाएं गए। इधर हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर