Explore

Search

September 25, 2026 11:46 am

टब में उगा डाले 352 अफीम के पौधे, पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की पैनी नजर के कारण चित्तौड़गढ़ शहर के सैंथी में एक मकान की छत पर 10 टब के अन्दर अफीम के पौधे लगाकर अफीम की खैती करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तथा 352 अफीम के पौधे भी जब्त।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतू चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन में डीवाईएसपी ब्रजेश सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी प्रेम सिंह की टीम एसआई प्रभु सिंह व सदर थाना टीम द्वारा कार्यवाही करते हुवे गुरुवार को तिलकनगर सैंथी चित्तौड़गढ़ में मुखबीर की सुचना अनुसार मकान की तलाशी ली गई तो मकान की छत पर कुल 10 टब के अन्दर अफीम के पौधे उगाये जाकर खेती की जा रही थी। मकान मालिक उदय लाल पिता देवी लाल गुर्जर उम्र 42 साल जाति गुर्जर निवासी तिलकनगर सैंथी थाना सदर चित्तौडगढ की मौजूदगी में अफीम के कुल 352 पौधे जब्त कर अभियुक्त उदयलाल गुर्जर को गिरफतार कर कार्यवाही की गई। अभियुक्त के कब्जे शुदा मकान से जब्त शुदा अफीम के पौधे के सम्बंध में अनुसंधान जारी हैं। पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रेम सिंह ,
एसआई प्रभु सिंह, हैडकानि सुरेन्द्र सिंह,
कानि. पृथ्वीपाल सिंह, हेमव्रत सिंह, बलवंत सिंह डुंगर सिंह, विनोद कुमार शामिल थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर