Explore

Search

March 4, 2026 6:31 am

आरकेआरसी माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पल्लवी अध्यक्ष व रंजना सचिव

भीलवाड़ा। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी के निर्देशन में आरकेआरसी व्यास माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध रूप में संपन्न हुए। डॉ. अध्यक्ष चेतना जागेटिया एवं सचिव मीनू झंवर के सानिध्य में आगामी नए सत्र हेतु अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री पदों के लिए मनोनयन प्रक्रिया स्थानीय भवन में संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी गायत्री मूंदड़ा एवं मोना डाड के सहयोग से यह मनोनयन प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूर्ण हुई। मनोनयन के उपरांत अध्यक्ष पद पर पल्लवी लढ़ा, सचिव पद पर रंजना बिड़ला, कोषाध्यक्ष पद पर सुमित्रा दरगड एवं संगठन मंत्री पद पर आशा दरगड को निर्विरोध रूप से चयनित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्षा पल्लवी लढा ने बताया की संगठन का भविष्य अनुभव की मजबूत नींव और युवाओं की नई सोच के संतुलन से ही सशक्त बनेगा। हम परंपरा को सम्मान देते हुए नवाचार को अपनाएँगे, ताकि संगठन समय के साथ और ऊँचाइयों तक पहुँचे। इस अवसर पर संगठन की सभी सदस्याओं का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा। अंत में नवर्निवाचित प्रदाधिकारीयों का सदस्याओं ने माला पहनाकर व मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर