Explore

Search

August 8, 2026 4:53 am

राजस्थान आईटी गेम्स 2026 : चित्तौड़गढ़ गार्डियंस ने भाटनेर हनुमान को हराया

राजस्थान आईटी गेम्स 2026 के छठे संस्करण चित्तौड़गढ़ गार्डियंस क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चित्तौड़गढ़ गार्डियंस टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। जवाब में भाटनेर हनुमान 11 टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी और मुकाबला चित्तौड़गढ़ गार्डियंस के नाम रहा। इस मैच में चित्तौड़गढ़ गार्डियंस टीम के खिलाड़ी विशाल मीणा ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 36 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।मैच की जानकारी चित्तौड़गढ़ गार्डियंस टीम के कप्तान दीपक मिश्रा ने दी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर