Explore

Search

February 6, 2026 7:36 am

राजस्थान पंचायती राज चुनाव: पंच-सरपंच के लिए बैलेट पेपर की वापसी, जिला परिषद और समिति के लिए  ईवीएम

जयपुर। राजस्थान में इस बार लोकतंत्र के महापर्व का नजारा बदला-बदला सा होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इस बार पंच और सरपंच के पदों के लिए वोट ईवीएम (EVM) का बटन दबाकर नहीं, बल्कि पारंपरिक तरीके से मतपत्र (Ballot Paper) पर मुहर लगाकर डाले जाएंगे।
करीब 15 साल बाद पंच-सरपंच पदों के लिए मतपत्र की वापसी होगी।
सरपंच के लिए बैलेट पेपर, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम होगी। ईवीएम की कमी होने पर जिला परिषद चुनावों में भी मतपत्र का उपयोग संभव होगा।
सभी जिला कलेक्टरों को मतपेटियों (Ballot Boxes) की मरम्मत और छपाई के निर्देश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि राजस्थान में पिछले तीन चुनावों से सभी चारों पदों के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा था। आयोग के अनुसार, यह निर्णय चुनाव प्रक्रिया को सुचारु, समयबद्ध और विवाद रहित बनाने के लिए लिया गया है। ईवीएम की सीमित उपलब्धता को देखते हुए यह ‘हाइब्रिड मॉडल’ अपनाया गया है, ताकि संसाधनों की कमी से चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 15 अप्रैल तक चुनाव संपन्न कराने की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, मतगणना और संसाधनों का आकलन अभी से शुरू कर दिया जाए। जिला स्तर पर संसाधनों की कमी न हो, इसके लिए कलेक्टरों को बैकअप प्लान तैयार रखने को कहा गया है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर