निंबाहेड़ा। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की प्रेरणा से युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार, निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी द्वारा आयोजित किए जा रहे उदय खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रतियोगिता हेतु कॉलेज ग्राउंड में 3 एवं जेके ग्राउंड में 1 मैदान तेयार किया जा रहा है। प्रतियोगिता में निंबाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा की 316 टीमों के 4424 खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करेंगे।
राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने इश्क़बाबाद रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान का निरीक्षण कर आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आंजना ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं तथा ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
निरीक्षण के दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक,नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुलाब धाकड़, ब्लाक एन एस यू आई अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत,नगर एन एस यू आई अध्यक्ष राहुल सेन,नितेश आंजना, संजय उपाध्याय, गणपत आंजना,मुकेश धाकड़, आशीष टांक,विकास संतोषपुरिया एवं आशुतोष टांक इत्यादि मौजूद रहे।
सहित आयोजन में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले जगदीश समदानी, सोहनलाल मेघवाल, खुर्शीद अली खान, भगवानलाल मेघवाल, राधेश्याम तेली, लोकेश बुनकर, धनराज सोलंकी, रतनलाल खटीक एवं शांतिलाल किर इत्यादि शारीरिक शिक्षकों सहित युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि उदय खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार, 28 जनवरी 2026 को प्रातः 10:15 बजे इश्क़बाबाद रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान पर किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोदसिंह सिसोदिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ अध्यक्ष सरस दुग्ध डेयरी बद्रीलाल जगपुरा, चित्तौड़गढ़ के निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजसिंह झाला, गंगरार पंचायत समिति प्रधान रवींद्र सिंह राणावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ललित बोरीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव हनुमंत सिंह बोहेडा, बड़ी सादड़ी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अभय बाफना, डुंगला ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झाला, बड़ीसादड़ी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाल सिंह जाट, गंगरार पारसोली ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष परमेश्वर जाट, बेगूं रावतभाटा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पारस जैन बोराव, कपासन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुरुषोत्तम टांक, राशमी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नारायण जाट एवं कपासन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ममतेश शर्मा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़