Explore

Search

April 18, 2026 3:33 am

जैन प्रोफेशनल क्रिकेट लीग जेपीसीएल का शुभारंभ 31 से

चित्तौड़गढ़। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल के तत्वावधान में जैन प्रोफेशनल फोरम द्वारा आयोजित जैन प्रोफेशनल ओलंपिक एवं जैन प्रोफेशनल क्रिकेट लीग के तृतीय सत्र जैन प्रोफेशनल टर्फ क्रिकेट लीग जेपीसीएल-3 का शुभारंभ शनिवार 31 जनवरी को राजस्थान सरकार के मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के आतिथ्य में एलबीएस स्पोर्ट्स जंक्शन में होगा। संस्था संयोजक डॉ. अरविंद सांखला ने बताया कि जेपीसीएल-3 में समग्र जैन समाज के प्रोफेशनल्स की 12 टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन के साथ-साथ जैन प्रोफेशनल ओलंपिक जेपीओ-2.0 एवं जूनियर क्रिकेट लीग का भी आयोजन किया जाएगा।

संयोजक जितेश रांका ने बताया कि जैन प्रोफेशनल ओलंपिक के अंतर्गत बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, पिकल बॉल एवं जूनियर क्रिकेट लीग जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक टीम में 2 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 9 खिलाड़ी होंगे।

संयोजक मनीष छाजेड़ ने जैन समाज के समस्त प्रोफेशनल्स से इस आयोजन में अधिकतम संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। श्री महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र दोशी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समग्र जैन समाज की एकता को नए आयाम प्रदान करेगा। उन्होंने आयोजन समिति एवं भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि जैन प्रोफेशनल्स के बीच आपसी भाईचारे एवं सौहार्द को सुदृढ़ करेगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर