Explore

Search

September 24, 2026 12:37 am

तिलक नगर माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

भीलवाड़ा। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वाधान में चुनाव अधिकारी जतन हिंगड एवं अनु मोदी के निर्देशन में तिलक नगर माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक जतन हिंगड एवं अनु मोदी ने अध्यक्ष अंकिता कोगटा व सचिव मोनिका नकलक को नव निर्वाचित घोषित कर दोनों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। साथ ही कोषाध्यक्ष चंद्रकला लढा व संगठन मंत्री बबीता मुंदड़ा सर्वसम्मति से चुनी गई। कार्यक्रम में महिला मंडल की शशिकला डाड, अमिता नवाल, सपना नकलक, कौशल्या चेचाणी, स्नेहलता तुरकिया, स्वाति नवाल, कौशल्या काष्ट, अरूणा सारडा सभी सदस्याओं का पूर्ण सहयोग रहा। अतिथियों का अध्यक्ष साधना बाहेती व सचिव आभा सोमानी ने उपारणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंडल की लगभग 40 सदस्याएं उपस्थित रही।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर