बानसेन। बानसेन कांग्रेस मण्डल के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत आज लक्ष्मीपुरा गाँव की नाड़ी पर मनरेगा कार्य स्थल पर कार्यरत महिलाओं से कपासन ब्लॉक के कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल मिला एवं उन्हें केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार द्वारा बनाए गए मनरेगा कानून को कमजोर करने व बदलने की साजिश की जानकारी दी।
प्रतिनिधि मंडल ने महिलाओं एवं मजदूरों को बताया कि वर्तमान केंद्र सरकार मनरेगा जैसे जनहितकारी कानून को समाप्त कर नई योजना लाकर गरीबों से उनका रोजगार का अधिकार छीनना चाहती है, जिससे भविष्य में ग्रामीण वर्ग को भारी नुकसान होगा।
इस अवसर पर मजदूरों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ. ललित बोरीवाल ने कहा कि यह पूंजीपतियों की सरकार है, जो गरीबों का शोषण करने की मंशा से मनरेगा कानून को कमजोर कर रही है। यह सरासर गलत है और कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चाष्टा ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि मनरेगा कानून बदलने की साजिश ग्रामीणों के हितों पर कुठाराघात है और इसे केवल संघर्ष एवं जनआंदोलन के माध्यम से ही रोका जा सकता है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम टाक, ममतेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष संग्राम सिंह, बानसेन मंडल अध्यक्ष अशोक लढ़ा, देवी लाल भील, मनरेगा बचाओ संग्राम के मण्डल प्रभारी संदीप सोमानी एवं घनश्याम बारेगामा , लियाकत हुसैन (नरबदिया), मनोज जाट मुरलिया ,विकी लोढ़ा, नरेंद्र सिंह , रामेश्वर जाट , प्रकाश गाडरी ,ने भी अपने विचार रखते हुए मनरेगा बचाने के लिए गांव-गांव आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट उमेश आगाल ने किया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़