बेगूं। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र पुष्कर घाटी अजमेर के तत्वाधान में आयोजित हिमालय वुड बेज कोर्स संपन्न हुआ। जानकारी को विस्तृत रूप में बताते हुए स्थानीय संघ सचिव शिवराज गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तरीय स्काउट मास्टर प्रशिक्षण कोर्स सात दिवसीय आवासीय पुष्कर घाटी में दिनांक 1 फ़रवरी से से 7 फरवरी तक आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक बेगूं से सचिव शिवराज गोस्वामी एवं कोषाध्यक्ष मनोज कुमार बोहरा का चयन राष्ट्रीय चयन आयोग द्वारा चयन किया गया। जानकारी में बताया कि यह कोर्स स्काउट मास्टर की सबसे ऊंची योग्यता है,जिसके चलते वह राष्ट्रीय प्रशिक्षण दल का हिस्सा बन पाते हैं। इस कोर्स के पूर्ण करने से दोनों स्काउट मास्टर राष्ट्रीय स्तर के ट्रेनर लीडर बन गए हैं। जिससे क्षेत्र की स्काउट गाइड गतिविधियों को नया रूप मिलेगा और सुचारु संचालन भी हो पायेगा।।
प्रशासन
ग्राम रथ अभियान बना जन-जन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का सशक्त माध्यम
April 29, 2026
9:27 pm
गाड़ी लौहार में नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत व बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित
April 28, 2026
10:14 pm