Explore

Search

February 14, 2026 5:08 am

कपास और सरसों के बीच अवैध अफीम व गांजा की खेती का भंडाफोड़, काका-भतीजा गिरफ्तार


अवैध अफीम के 3644 पौधे व अवैध गांजा के 23 पौधे जब्त किए

चित्तौड़गढ़। जिले के थाना राशमी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध दो अलग-अलग प्रभावी कार्यवाहियों को अंजाम देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना एवं सतर्क निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 3644 अवैध अफीम के पौधे (कुल वजन लगभग 540 किलो 500 ग्राम) तथा 23 अवैध गांजा के पौधे (कुल वजन लगभग 62 किलो 980 ग्राम) जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध खेती में संलिप्त काका-भतीजा को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेती किए जाने की पुष्टि हुई है। जब्त पौधों को विधिवत जब्ती कार्यवाही के तहत कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं खेती पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी की रोकथाम हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राशमी रतन सिंह पु.नि. व पुलिस टीम द्वारा राशमी थाना क्षेत्र के गांव सुकडी में मुताबिक सूचना मुखबिर के दो अलग अलग खेतों में दबीश दी जाकर नियमानुसार तलाशी ली गई तो कपास व सरसो की फसल के बिच में बोई अवैध अफीम व गांजा की खेती का पर्दाफाश किया जाकर पप्पुलाल जाट के खेत से अवैध अफीम के 3531 पौधे वजन 516 किलो 730 ग्राम व गांजा के 23 पौधे वजन 62 किलो 980 ग्राम जब्त किया गया। इसी प्रकार ठाकर राम जाट के खेत से अवैध अफीम के 113 पौधे वजन 23 किलो 850 ग्राम जब्त किया गया। दोनो मामलो में खेत मालिक 35 वर्षीय पप्पुलाल पुत्र भैरूलाल जाट निवासी लुकडी थाना राशमी जिला चित्तौडगढ व 52 वर्षीय ठाकर लाल पुत्र कालु लाल जाट निवासी लुकडी पुलिस थाना राशमी जिला चित्तौडगढ़ को निरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण का अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।
टीम नम्बर 01-
थानाधिकारी पुलिस थाना राशमी रतन सिंह पु.नि., एएसआई देवी लाल सउनि, कानि. रमेश विश्नोई, चतरदान, गोपी राम, विनोद कुमार, दीपक कुमार व सुमित्रा।
टीम नम्बर 02-
थानाधिकारी साडास आजाद पटेल उ.नि., कानि. नानु लाल, सुरेश व सुमित कुमार।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर