चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार शनिवार को उपजिला चिकित्सालय बेगूं में दिव्यांग प्रमाण पत्र से वंचित लाभार्थियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बेगूं खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में किया गया। बेगूं खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋतुराज कृष्णियां ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर आलोक रंजन,बेगूं विधायक डॉ सुरेश धाकड़ एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ताराचंद गुप्ता के निर्देशानुसार 14 फरवरी 2026 को यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 118 दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर उनके दिव्यांगजन प्रमाण पत्र बनाने की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई। शिविर में सामान्य चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ से डॉ. जयप्रकाश कुलदीप (फिजीशियन), डॉ. लोकेन्द्र गोयल (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. जय पानेरी (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुमन (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. कविता परमार (मनोचिकित्सक), सारिका पंवार (ऑडियोमेट्रिस्ट), नारायण लाल भाम्बी (सूचना सहायक), नंदकिशोर (डाटा एंट्री ऑपरेटर) सहित ई-कियोस्क संचालकों एवं खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया सरल एवं सुलभ बनाई गई, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
