Explore

Search

February 18, 2026 4:45 am

देश व राज्यों से आज सुबह की बड़ी खबरें

देश राज्यों की बड़ी खबरें…
17/02/2026

1. 3 मार्च को चन्द्र ग्रहण: झुंझनू राणी सती मन्दिर के पट सुबह 6.15 से रात्रि 9 बजे तक रहेंगे बंद, शयन आरती के लिए रात्रि 9 से 9.45 बजे तक खुलेंगे।

2. गोवा में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लग सकता बैन, मंत्री बोले- सरकार प्रतिबंध की संभावनाओं पर कर रही विचार।

3. युवा साथी प्रकल्प में दो दिनों में ही आये 14,64,812 आवेदन, कोलकाता में 15,780, हावड़ा में 32,042 तथा हुगली में 36,541; दो लाख से ज्यादा लक्खीर भण्डार सहित अन्य प्रकल्पों की मदद के लिए फॉर्म जमा।

4. SIR: 50 हजार नये लोग अयोग्य घोषित, वोटर लिस्ट से नाम कटने वालों की संख्या 65 लाख पार: EC सूत्र।

5. गोलपार्क काण्डः पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ के 7 आरोपियों की पुनः गिरफ्तारी दिखाकर पुलिस ने लिया हिफाजत में।

6. प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी की पति ने रास्ते में ही करवाई युवक से शादी, घटना पूर्व मेदिनीपुर के काँथी की।

7. मालदा: एक नर्सिंग होम प्रबंधन नजीरूल शेख तथा उनकी बहन पर नौकरी देने के नाम पर 4500 लोगों से हजार-हजार रुपये लेकर हड़पने का आरोप, पुलिस ने नहीं सुनी तो DM की शरण में प्रताड़ित।

8. पूर्व वर्धमानः नशे में दामाद ने किया ममेरी सास का यौन उत्पीड़न, 45 वर्षीय महिला की शिकायत पर रेप का आरोपी युवक गिरफ्तार।

9. बुधवार को अमित शाह का एक दिवसीय बंगाल सफर, पहले ही दिल्ली पहुंच शुभेन्दू अधिकारी ने की मुलाकात।

10. ईरान के त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 28 मार्च तक रद्द।

11. पंजाब CM मान की फिर बिगड़ी तबीयत: फोर्टिस में भर्ती, गए थे मोगा रैली में।

12. हरियाणाः SDM को झुनझुना थमाने मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस पर FIR, कैथल में बोले थे- पकड़ो और बजाते रहो।

13. शर्मनाक! सजा के नाम पर छात्राओं से अश्लीलता करता था केरल का प्रिंसिपल; अभिभावकों ने स्कूल में ही की जमकर धुनाई।

14. बांग्लादेश में खेल शुरू… देश छोड़कर गए मोहम्मद यूनुस के विशेष सहायक, लगे हैं करप्शन के आरोप।

15. भारतीय लड़की भी यौन अपराधी एपस्टीन का हुई थी शिकार, नई फाइल्स में खुलासा।

16. नहीं रहीं मशहूर इजरायली सीरीज ‘तेहरान’ की निर्माता डाना ईडन, एथेंस के होटल में मिलीं मृत।

17. भारत से हार के बाद बाबर-शाहीन हो सकते बाहरः 5 रन ही बना सके थे बाबर; नाराज PCB चीफ ने छोड़ दिया था स्टेडियम।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर