चित्तौड़गढ़। धोबी समाज विकास समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा समाज के मंदिर पर छत डलवाने एवं हजारेश्वर मंदिर व रूण्डेश्वर मंदिर के मध्य धोबी घाट स्वीकृत कराने पर हर्ष व्यक्त करते हुए रविवार को विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या का उनके कार्यालय पर अभिनंदन किया गया।
समाज अध्यक्ष सुनील रजक ने बताया की धोबी घाट स्वीकृत करने की मांग को लेकर गत दिनो समाज का प्रतिनिधीमण्डल विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से मिला था। विधायक आक्या द्वारा उनकी मांगो पर सकारात्मक रूख अपनाते हुए हजारेश्वर मंदिर व रूण्डेश्वर मंदिर के मध्य धोबी घाट स्वीकृत कराने व समाज के मंदिर पर छत डलवाने पर समाजजनो द्वारा रविवार को विधायक आक्या का उनके कार्यालय पर उपरना ओढ़ाकर व मेवाड़ी पाग पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अनिल इनाणी, संरक्षक सत्यनारायण निंदरवाल, कांतीलाल बमणावत, उदयलाल, अजय रजक, परसराम, सत्यनारायण, प्रकाश बमणावत, राहुल, भंवरलाल, लीलाराम धोबी, प्रहलाद, रतन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़