चित्तौड़गढ़। मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में चित्तौड़ प्रीमियर लीग छठी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 मार्च को एमपीपीजी कॉलेज मैदान में होगा जिसमें पहली बार रात्रीकालीन महिला क्रिकेट मैच करवा कर इसका शुभारंभ किया जा रहा है जो नारीशक्ति व महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप होगा।
समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण विजयवर्गीय ने बताया कि इस बार चित्तौड़ प्रीमियर लीग आईपीएल की तर्ज पर होगा। पहली बार ऑल इंडिया की टीमों को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया हैं। टीम में एक ही जिले के 7 खिलाड़ी और 4 खिलाड़ी ऑल इंडिया कहीं से खेल सकते है। यह प्रतियोगिता आयोजन अब तक की सर्वाधिक ईनामी राशि वाला होगा जिसमें विजेता को पुरस्कार 1 लाख 51 हज़ार रुपए दिए जाएँगे। प्रतियोगता में ऑल इंडिया से 16 टीम ही ली जाएगी। रात्रिकालीन प्रतियोगिता में इस बार कई नेशनल खिलाड़ी भाग लेंगे जो टेनिस बॉल की सबसे बड़ी लीग आईएसपीएल के स्टार खिलाड़ी शक्ति एव भक्ति की नगरी चित्तौड़ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते नजर आएँगे। इस बार खिलाड़ियों के साथ साथ खेल प्रेमियों के लिए भी बहुत से विशेष उपहार रखे गए है। अध्यक्ष ने बताया की प्रतियोगिता को ले कर तैयारियाँ शुरू कर दी गई है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये एक कमेटी का गठन किया गया हैं जिसमे सभी को अलग अलग जिम्मेदारियो दी गई है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़