बेगूं। लिटरेचर फेस्टिवल- 2026 के अंतर्गत श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान की ओर से 25 फरवरी 2026 को सांय 6 बजे से 9 बजे तक एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति, पर्यावरण एवं साहित्य विषयों पर देशभर से आए विद्वान जन अपने विचार व्यक्त करेंगे।
इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि एवं लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को समृद्ध करेंगे। कवि गोष्ठी का आयोजन श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल्हापुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन चव्हाण होंगे। विशिष्ट अतिथियों में लोकेश कुमार साहिल (जयपुर), डॉ. सांरगा देश असीम (बिजनौर), प्रमोद रामावत (नीमच) शामिल रहेंगे। डॉ. शकुंतला सरूपरिया के संचालन में आयोजित कवि सम्मेलन में डॉ. राखी सिंह कटियार (वड़ौदरा), श्रीमती वंदना योगी (नीमच), दिनेश दीवाना (भीलवाड़ा), डॉ. वीना जोशी (जयपुर), अवधेश जौहरी (भीलवाड़ा), गोविंद गुप्ता, प्रशांत मिश्रा (लखीमपुर खीरी) सहित अन्य अतिथि कवि काव्य पाठ करेंगे।
कार्यक्रम में जयपुर की पारंगत बाल नृत्यांगनाएँ दान्या जैन एवं प्रियांशी द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही एस.के. इवेंट की ओर से लोकनृत्य राधा-कृष्ण फाग, चरी नृत्य आदि प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन स्थल निर्माणाधीन नवग्रह-नक्षत्र वाटिका, श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ परिसर (गोशाला के समीप) रहेगा। संस्थान ने साहित्य एवं संस्कृति प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
प्रशासन
ग्राम रथ अभियान बना जन-जन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का सशक्त माध्यम
April 29, 2026
9:27 pm
गाड़ी लौहार में नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत व बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित
April 28, 2026
10:14 pm
जोगणिया माता शक्तिपीठ में कल सजेगी सांस्कृतिक और साहित्यिक शाम