Explore

Search

March 3, 2026 4:54 am

कृपलानी के भाषण झुंठ का पुलिंदा, बजट घोषणा को भी झूठा बताने वाले कृपलानी अपने गिरेबान में झांके : आंजना

निम्बाहेड़ा। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कल स्थानीय विधायक श्री चंद्र द्वारा दिए गए भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कृपलानी पर झूठ बोलने एवं कृपलानी के भाषणों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कई वार किए है।

कांग्रेस कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि स्थानीय विधायक श्रीचंद कृपलानी के भाषण केवल झूठ का पुलिंदा है एवं वे बजट जैसी घोषणाओं को भी झूठा बताने से नहीं हिचकते हैं जबकि बजट राजस्थान सरकार की संपत्ति होता है जिसकी प्रति सदैव विधानसभा में उपलब्ध रहती है, परंतु कृपलानी विधानसभा में निम्बाहेड़ा नगर परिषद के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को दबाने के लिए बिना भूमि अवाप्त हुए निम्बाहेड़ा मंगलवाड़ फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू करवा अपने भ्रष्टाचार को दबाना चाहते हैं परंतु जनता इतनी सजग है कि वह कृपलानी के झांसे में नहीं आएगी।

पूर्व मंत्री आंजना ने कहा कि निम्बाहेड़ा मंगलवाड़ रोड की स्वीकृति पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में कर दी गई थी जिसमें रोड के निर्माण हेतु 150 करोड रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई थी एवं उसके कुछ समय बाद बजट रिप्लाई में 50 करोड़ 50 लाख की ओर स्वीकृति दी गई थी जिससे इस रोड के निर्माण हेतु कांग्रेस शासन में 200 करोड़ 50 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई थी एवं इस रोड को शीघ्र बनाने हेतु मेरी ही कंपनी चेतक इंटरप्राइजेज द्वारा सुओ मोटो योजना के आधार पर रोड का तखमीना बना पीडब्ल्यूडी विभाग को प्रस्तुत किया गया था परंतु कुछ समय बाद आचार संहिता लग जाने से मेरी योजना को स्वीकृति नहीं मिली अन्यथा मेरी योजना को अगर स्वीकृति मिल जाती तो 1 से डेढ़ साल के अंदर ही इस रोड का निर्माण करवा जनता को समर्पित कर देता। कृपलानी ने अपने भाषण में कहा कि पहले सिर्फ घोषणाओं के होर्डिग लग जाते थे लेकिन कार्य जमीन पर नहीं उतरते थे इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आंजना ने कहा कि मेरे द्वारा पूर्व में स्वीकृत करवाएं हुए सभी कार्य जमीन पर उतर चुके हैं जिसका लाभ जनता ले रही है और जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट में इस रोड की घोषणा की गई तब बड़ीसादड़ी के तत्कालीन विधायक ललित ओसवाल ने भी चिकारडा, निकुंभ एवं मंगलवाड़ में अपनी अनुशंसा कर रोड स्वीकृत होने के होर्डिग लगाए थे तो क्या पूर्व विधायक ललित ओसवाल भी गलत थे। आंजना ने कहां की कृपलानी अगर गूगल कर लेते तो भी उन्हें पता चल जाता कि निम्बाहेड़ा मंगलवाड़ रोड की स्वीकृति सबसे पहले किसके शासन काल में हुए तो उनकी आंखों पर जमे झाले साफ हो जाते।

कृपलानी ने अपने भाषण में दावा किया कि भाजपा सरकार केंद्र एवं राजस्थान में 2047 तक रहने वाली है इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आंजना ने कहा कि कृपलानी यह दावा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भाजपा हमेशा वोट चोरी करके ही सत्ता में आती है इसकी एक बानगी की हमें एसआईआर के दौरान निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा में भी देखने को मिली थी जहां कृपलानी अधिकारियों के साथ मिलकर 13000 से अधिक नाम मतदाताओ के नाम सूची में से कटवाना चाहते थे परंतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सझकता की वजह से कृपलानी का यह प्लान सफल नहीं हो पाया इसलिए कृपलानी प्रदेश में तो सरकार बनने का दावा कर रहे हैं परंतु स्वयं की जीत का दावा सीना ठोक कर नहीं कर पा रहे हैं। आंजना ने कहा कि हमें जब भाजपा कार्यकर्ता मिलते हैं तो वह कहते हैं कि अगले चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की 135 से ज्यादा सीट आएगी आप हमारा ध्यान रखना है क्योंकि कृपलानी एवं अधिकारियों के इस सुनियोजित भ्रष्टाचार में केवल कृपलानी के पांच सात नवरत्न ही शामिल है आम भाजपा कार्यकर्ताओं की तो सुनवाई तक नहीं होती है।

पूर्व मंत्री आंजना ने कहा कि निम्बाहेड़ा नगर परिषद क्षेत्र में कृपलानी द्वारा महापुरुषों की मूर्तियां लगाने का दावा किया जा रहा है परंतु कृपलानी इन महापुरुषों की मूर्तियां लगाने की आड़ में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार नगर परिषद आयुक्त के साथ मिलकर कर रहे हैं जिसे जनता साफ-साफ देख रही है आंजना ने कहा कि कांग्रेस शासन में भी निम्बाहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु की मूर्तियां स्थापित की गई परंतु इस हेतु जनता एवं सरकार का एक भी रुपया खर्च नहीं किया गया पांचो मूर्तियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खून पसीना से कमाए गए पैसे एकत्रित कर स्थापित की थी क्योंकि हमारे मन में महापुरुषों के लिए सम्मान था परंतु कृपलानी महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित करने की आड़ में भाजपा का एजेंडा क्षेत्र पर थोप रहे हैं एवं मूर्ति स्थापित करने के नाम से लगभग 3 से 4 करोड रुपए का भ्रष्टाचार कर मलाई खाना चाहते हैं जो निंदनीय है।

विधायक कृपलानी ने अपने उद्बोधन में विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में हुए जमीन अलॉटमेंट का मामला भी उठाया इस पर पूर्व मंत्री आंजना ने कहा कि वे पूर्व में प्रधान से लेकर एमएलए तक रहे हैं एवं उनके हर कार्यकाल में जमीन का आवंटन किसानों को किया गया है वर्ष 2021-22 में भी जब राजस्थान सरकार के निर्देश पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत जमीन आवंटन का कार्य किया जा रहा था तो वह स्वयं प्रत्येक पंचायत में जाकर सैकड़ो लोगों के सामने आह्वान करते थे कि यदि अलॉटमेंट के नाम पर आपसे ₹1 भी लिया जाता है तो वह उनसे संपर्क करें परंतु कभी किसी ने आवाज नहीं उठाई अब सरकार बदल है तो झूठे आरोप लगा बदनाम करने का प्रयास कर रहे है। आंजना ने कहा कि मैं कृपलानी को चुनौती देता हूं कि वह आज भी चाहे तो किसी फर्जी व्यक्ति को भी खड़ा करके यह दावा करवा दें कि पूर्व में अलॉटमेंट में कोई राशि ली गई है क्योंकि उनके पास फर्जी लोगों की भी कमी नहीं है। आंजना ने कहा कि हमारे द्वारा करवाए गए जमीन अलॉटमेंट में लाभार्थियों से प्रति बीघा ₹30000 भाजपा की सरकार में कृपलानी के नवरत्नों द्वारा ही इस नाम से लिए गए कि यदि तुमने हमें पैसे नहीं दिए तो तुम्हारा अलॉटमेंट निरस्त हो जाएगा। जब कुछ भाजपा कार्यकर्ता ने भी ₹30000 प्रति बीघा देने से इनकार कर दिया तो उनके अलॉटमेंट भी कनेरा घाटा सहित अन्य ग्राम पंचायत में निरस्त हो गए हैं जिसकी सूची कोई भी सझक पत्रकार जिला कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त कर सकता है। आंजना ने कहा कि जब अलॉटमेंट प्रक्रिया चल रही थी तब पंचायत समिति प्रधान एवं 15 सरपंच भाजपा समर्थित थे यदि प्रक्रिया में कोई भी गलती या खामी हो रही थी तो उन्होंने क्यों अलॉटमेंट के कागजों पर हस्ताक्षर किए, जबकि मेरे हस्ताक्षर तो सबसे अंत में होते हैं। यदि मैं उसे समय हस्ताक्षर नहीं करता तो कृपलानी अपनी आदत के अनुसार मुझे किसान विरोधी साबित करने में झूट जाते जो मैं कतई नहीं चाहता था। मैंने पूरी पारदर्शिता से उन्हीं किसानों को जमीन आवंटित करवाई है जो मौके पर काबिज थे चाहे वह भाजपा समर्थित हो या कांग्रेस समर्थित क्योंकि में किसानों में भेदभाव नहीं करता।

आंजना ने कहा कि जिले से एकमात्र मंत्री गौतम दक सहित सांसद सीपी जोशी, कपासन विधायक अर्जुन जीनगर एवं बेगू विधायक सुरेश धाकड़ जिले में मौजूद होने के बावजूद शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं आए जबकि कृपलानी ने निजी रूप से सभी को कार्यक्रम में आने हेतु आमंत्रित किया था। क्योंकि यह सभी कृपलानी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपी को अपना समर्थन नहीं देना चाहते थे। इसलिए यह जानबूझकर कृपलानी के साथ मंच साझा करने नहीं आए। केवल चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ही कार्यक्रम में आए। क्योंकि उन पर भी चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में ऐसे ही अनियमितताएं करने के आरोप लग रहे है इसलिए उन्होंने कृपलानी के साथ मंच साझा करने से परहेज नहीं किया। इससे एक कृपलानी को अपनी राजनीतिक स्थिति का भी अंदाजा हो जाना चाहिए।

पूर्व मंत्री आंजना ने कहा कि उन्होंने जितना भी धन कमाया है व्यापार से कमाया है लेकिन कृपलानी ऐसा कौन सा व्यापार करते हैं जिससे पैसा कमा उदयपुर में बड़ी-बड़ी होटलों के मालिक बन गए। आंजना ने कृपलानी को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें अगर अपने बेदाग होने का इतना ही गुमान है तो 1990 से लेकर 23 तक में कांग्रेस शासन में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जांच करवा ले एवं पिछले ढ़ाई साल में नगर परिषद निम्बाहेड़ा, नगर पालिका छोटीसादड़ी, पंचायत समिति निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी सहित अपने स्वयं के विधायक मद से स्वीकृत हुए विकास कार्यों की जांच भी उच्चतम स्तर या भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से करवा ले ताकि जनता के सामने सच आ जाए कि हम दोनों में से कौन भ्रष्ट है और कौन पाक साफ।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर