Explore

Search

March 6, 2026 4:00 am

शतरंज की बिसात पर निर्विरोध जीत: बीकानेर के लक्ष्मण राघव संभालेंगे राजस्थान चेस की कमान, निलेश बल्दवा को बड़ी जिम्मेदारी

बीकानेर/ चित्तौड़गढ़। राजस्थान शतरंज संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव (वर्ष 2026-30) बीकानेर के सर्किट हाउस में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए। इस चुनाव में सर्वसम्मति और लोकतांत्रिक मर्यादा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। बीकानेर के युवा लक्ष्मण राघव को राजस्थान शतरंज संघ का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ से जुड़े निलेश बल्दवा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इनके साथ ही नागौर के विनेश शर्मा को सचिव और बीकानेर के शैलेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही उपाध्यक्ष पद पर प्रदुम्न गौतम बारां, देव किशन पंवार जैसलमेर, सुश्री सोनल गर्ग उदयपुर और संयुक्त सचिव पद के पर कपिल पाण्डया डूंगरपुर, पवन सैनी चुरू, मुकेश मंडलोई कोटा, दिलीप भोजक नागौर को जिम्मेदारी सौंपी गई हैंम

चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष कैलाश भूतड़ा ने बताया कि बुधवार को आयोजित इस विशेष आम सभा में राजस्थान के 22 विभिन्न जिलों के अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश उमेश कुमार शर्मा मुख्य चुनाव अधिकारी और अतिरिक्त चुनाव अधिकारी शिव कुमार मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुई। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में महाराष्ट्र शतरंज संघ के सचिव अंकुश रक्ताडे उपस्थित रहे। निर्वाचित होने के बाद नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश बल्दवा ने अपनी खेल भावना और चित्तौड़गढ़ की परंपरा का परिचय देते हुए सभी पदाधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षकों को विजय का प्रतीक विजय स्तंभ भेंट किया। साथ ही शाल और पगड़ी पहनाकर सभी का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत की और नवनियुक्त टीम को राजस्थान में शतरंज के खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की शुभकामनाएं दीं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर