Explore

Search

September 17, 2026 3:43 am

विवाह समारोह : रंधावा, गहलोत, पायलट और डोटासरा सहित कई बड़े नेता शनिवार को जगपुरा में

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ की पावन धरा और शक्ति व भक्ति की नगरी चित्तौड़गढ़ आगामी 7 मार्च को प्रदेश की सियासत का केंद्र बनने जा रही है। प्रदेश के कई दिग्गज कांग्रेस नेता एक दिवसीय दौरे पर चित्तौड़गढ़ रहेंगे। अवसर है पूर्व डेयरी चेयरमैन और कांग्रेस के कद्दावर नेता बद्री लाल जाट जगपुरा की पुत्री व उनकी बहन के विवाह समारोह का, जिसमें शिरकत करने के लिए दिल्ली और जयपुर से राजनीति के बड़े चेहरे पहुंच रहे हैं। मुख्य अतिथियों में सुखविंदर सिंह रंधावा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान, गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, सचिन पायलट पूर्व उपमुख्यमंत्री, दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक सांसद, हरीश चौधरी बायतु विधायक एवं पूर्व मंत्री समेत बड़ी संख्या में राजनेता विवाह समारोह में शिरकत करेंगे। इन दिग्गज नेताओं के एक साथ एक ही मंच पर नजर आने से राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा।

बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे बद्री लाल जाट जगपुरा की पुत्री ईषिता और उनकी बहिन भावना जाट का विवाह समारोह 7 मार्च को आयोजित होने जा रहा है। बद्री जाट की गिनती मेवाड़ के प्रभावशाली नेताओं में होती है, यही कारण है कि उनके पारिवारिक आयोजन में केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी कई राजनेता और विशिष्ट जन शिरकत करेंगे। चित्तौड़गढ़ जिले के पूर्व मंत्री उदय लाल आंजना, जिला अध्यक्ष समेत बड़ी से संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे। मेवाड़ में कांग्रेस के तमाम दिग्गजों की मौजूदगी आगामी रणनीतिक चर्चाओं और संगठन की मजबूती के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर