Explore

Search

March 7, 2026 9:20 am

शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में फिर शुरू होगी दो पारियों में ओपीडी, मरीजों को मिलेगा अधिक समय

बेगूं। राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। नए आदेश के तहत अब शहरी क्षेत्रों के इन स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी पुनः दो पारियों में संचालित की जाएगी, जिससे मरीजों को उपचार के लिए अधिक समय और बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गर्मी के मौसम ( 1 अप्रैल से 30 सितंबर) के दौरान ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक रहेगा। वहीं सर्दी के मौसम (1 अक्टूबर से 31 मार्च) में ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित की जाएगी। इसके अतिरिक्त रविवार और राजकीय अवकाश के दिनों में ओपीडी केवल एक ही पारी में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक संचालित होगी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी से पहले अस्पतालों में ओपीडी दो पारियों में चलती थी, लेकिन बाद में इसे एक पारी तक सीमित कर दिया गया था। अब मरीजों को हो रही असुविधा और बढ़ती जरूरतों को देखते हुए सरकार ने फिर से दो पारियों में ओपीडी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इससे शहरी क्षेत्रों में आने वाले मरीजों को अधिक समय तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर