Explore

Search

July 21, 2026 3:45 pm

जिला न्यायाधीश का उप कारागृह बेगूं पर औचक निरीक्षण

बेगूं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चित्तौड़गढ़ मानसिंह चुंडावत ने शनिवार को उप कारागृह बेगूं का औचक निरीक्षण कर जेल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से रूबरू होकर उनके भोजन, रहन-सहन और न्यायालय में लंबित मामलों से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
जिला न्यायाधीश ने बंदियों से बातचीत कर जेल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान जेल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और बंदियों की ओर से भी किसी प्रकार की विशेष शिकायत सामने नहीं आई। निरीक्षण के समय जेल प्रभारी किशनलाल मीणा सहित ड्यूटी स्टाफ मौजूद रहा।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर