Explore

Search

March 13, 2026 1:36 am

श्री साँवलिया सेठ का डेढ़ माह बाद होली पर खोले भंडार पर रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा, 46.58 करोड़, 3 किलो सोना, 152 किलो चांदी

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्री साँवलियाजी मण्डफिया का डेढ़ माह बाद होली पर गत 2 मार्च को फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी पर कड़ी सुरक्षा के बीच खोली दानपेटी से निकली राशि ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। भक्तों ने दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया हैं। सात चरणों में 46 करोड़ 58 लाख रुपए से अधिक का चढ़ावा आया। दानपेटी से निकली दानराशि की गिनती सात चरण में पूरी की गई। दानपेटी से साढ़े 36 करोड़ से अधिक की राशि, ऑनलाइन, भेंटकक्ष से 10 करोड़ 45 हजार और करीब तीन किलो सोना, डेढ़ क्विंटल से अधिक चांदी चढ़ावें में आई हैं। गत दो मार्च को मंदिर मंडल की सीईओ प्रभा गौतम, मन्दिर मण्डल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव व पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष आरती व भोग के बाद भंडार खोला गया। दो मार्च को प्रथम चरण की गणना में 10 करोड़ 65 लाख रुपये की दानराशि की गिनती हुई। 5 मार्च को दूसरे चरण में 7 करोड़ 25 लाख 80 हजार रुपए, 7 मार्च को तीसरे चरण की गिनती में 2 करोड़ 61 लाख 75 हजार रुपए और 8 मार्च को चौथे चरण की गिनती में 8 करोड़ 55 लाख 55 हजार रुपए की गिनती हुई। 9 मार्च को पांचवें चरण में 5 करोड़ 47 लाख 45 हजार रुपए और 10 मार्च को छठे चरण में एक करोड़ 95 लाख 27 हजार रुपए की दानराशि की गणना हुई। इस तरह कुल 7 चरण में दानपेटी से 36 करोड़ 57 लाख 87 हजार 642 रुपए की प्राप्ति हुई हैं। जो गत साल होली पर खोले भंडार से अधिक राशि हैं। वही सोना चांदी का भी तौल किया गया। भंडार दानपेटी व भेंटकक्ष कार्यालय से सोना 2 किलो 967 ग्राम 480 मिलीग्राम और चांदी 152 किलोग्राम 609 ग्राम प्राप्त हुई। इसी तरह मनीऑर्डर, ऑनलाइन व भेंट से 10 करोड़ 45 हजार 282 रुपये का चढ़ावा में प्राप्त हुए। इस बार होली पर खोले गए डेढ़ माह बाद भंडार से कुल दानराशि 46 करोड़ 58 लाख 32 हजार 924 रुपये चढ़ावें में आये हैं। इस राशि ने पुछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आपको बता दे कि गत साल होली पर डेढ़ माह बाद खोले भंडार से 36 करोड़ रुपए से अधिक की दानराशि चढ़ावें में आयी थी। इसके साथ ही दो क्विंटल से अधिक चांदी और करीब एक किलो सोना चढ़ावें में आया था। दिनों दिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैं कि यहां का मासिक भंडार करीब 29 करोड़ तक पहुंच गया हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर