Explore

Search

April 18, 2026 3:49 am

महावीर जयंती पर बेगूं में भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा व उत्साह का उमड़ा सैलाब



बेगूं। भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में सकल जैन समाज द्वारा 31 मार्च को महावीर जयंती उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 6 बजे श्वेतांबर जैन मंदिर से प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोपहर 1:15 बजे भव्य शोभायात्रा जैन मंदिर से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गो गांधी चौक, लक्ष्मी नाथ मंदिर, कसरिया चौक, नगर पालिका, लाल फूल बाई चौक, आंचलिया मोहल्ला, सिद्ध भवन, समस्त ओसवाल पंचायत नोहरा एवं सेलेरियो की बावड़ी होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा के दौरान जगह जगह भगवान महावीर स्वामी की पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कई श्रावक-श्राविकाएं नंगे पांव चलकर भक्ति भाव प्रकट करते नजर आए। शोभायात्रा में पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया साड़ी में पारंपरिक वेशभूषा धारण किए शामिल हुईं, जिससे आयोजन की शोभा बढ़ गई। महोत्सव के तहत मंदिरों में पूजा, अभिषेक एवं धारा अभिषेक के कार्यक्रम आयोजित हुए। साथ ही शोभायात्रा, स्वामी वात्सल्य एवं सामूहिक नवकार मंत्र जाप जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी संपन्न हुए। ओसवाल समाज अध्यक्ष राजुलेन्द्र सुराणा ने बताया कि आगामी 9 अप्रैल को विश्व नवकार दिवस के अवसर पर प्रातः 8:01 से 9:36 बजे तक ओसवाल समाज के नोहरे में सकल जैन समाज द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र जाप आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र चैची, नन्दवाई, जालमपुरा, काटूंदा, कल्याणपुरा, खेड़ा, कदवासा एवं भीछोर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर