Explore

Search

June 23, 2026 4:20 am

नरसिंहपुरा में चोरों ने उड़ाया बिजली का ट्रांसफार्मर, टेम्पू में भरकर ले गए चोर


बेगूं। नंदवाई जीएसएस से जुडा समीपवर्ती गांव नरसिंहपुरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर पर हाथ साफ कर दिया। चोर न केवल ट्रांसफार्मर के कीमती उपकरण ले गए, बल्कि पूरा का पूरा ट्रांसफार्मर ही टेम्पू में लादकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद से पूरा गांव मे बिजली गुल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि मे हुई है। ग्रामीण जब गहरी नींद में थे, तब चोरों ने गांव के बाहर माता जी के मंदिर के पास स्थापित बिजली के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। चोर अपने साथ एक टेम्पू लेकर आए थे। उन्होंने बड़ी ही चतुराई से खंभे पर लगा भारी भरकम ट्रांसफार्मर नीचे उतारा। शातिर चोर पूरे ट्रांसफार्मर को टेम्पू में भरकर ले गए।
सुबह हुआ खुलासा
ग्रामीणों को वारदात की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब घरों में बिजली नहीं आई और बिजली गुल मिली। जब ग्रामीण ट्रांसफार्मर वाले स्थान पर पहुंचे, तो वहां से ट्रांसफार्मर गायब देख उनके होश उड़ गए। मौके पर केवल टूटे हुए तार और खाली खंभे ही शेष बचे थे। ट्रांसफार्मर चोरी होने से नरसिंहपुरा गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे भारी मशीनरी को वाहन में भरकर ले जाने में भी नहीं हिचकिचा रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर