Explore

Search

April 17, 2026 2:08 am

अंतर सदनीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता

चित्तौड़गढ़। राज्य के चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में सोमवार से शुरु हुई अंतर सदनीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन समारोह की मुख्य अतिथि स्कूल कैंपस की प्रथम महिला श्रीमती मोनिका जसरोटिया एवं विशिष्ट अतिथि स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य मेजर सी श्रीकुमार थे। स्कूल के कार्यवाहक सीनियर मास्टर मंजीत सिंह एवं प्रतियोगिता के प्रभारी पी चंद्रशेखरन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती जसरोटिया ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल जरूरी है, क्योंकि खेलों से शरीर ठीक रहता है। स्पोर्ट्स गतिविधियाँ सभी के लिए, विशेषरुप से बच्चों और युवाओं के लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि ये शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देती हैं। स्पोर्ट्स और खेलों में रुचि, हमें जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करने और शरीर और मस्तिष्क को तनाव रहित बनाने में मदद करती है। यह टीम सदस्यों के बीच में मित्रता की भावना को विकसित करने, एक साथ काम करने की आदत को बढ़ावा देती है।
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि वजन के आधार पर इस मुक्केबाजी प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में रखा गया। प्रत्येक बॉक्सर को दो- दो मिनट के तीन राउंड खेलने को मिले। प्रत्येक बाउट 6 मिनट का हुआ।
फाइनल मुकाबलों में कुश सदन के कैडेट आयुष ने प्रताप सदन के कैडेट भूपेन्द्र को, प्रताप सदन के कैडेट शुभम ने जयमल सदन के कैडेट मोनिश कुमार को, बादल सदन के कैडेट रज्जा ने कुम्भा सदन के कैडेट शिव प्रताप सिंह को, कुम्भा सदन के कैडेट नयन ने हमीर सदन के कैडेट कर्तव्य को हराया। सांगा सदन के कैडेट नितिन ने कुम्भा सदन के कैडेट हर्षित को, हमीर सदन के कैडेट रचित ने बादल सदन के कैडेट दुष्यंत को, सांगा सदन के कैडेट अधिराज ने प्रताप सदन के कैडेट अजय हराया। पद्मिनी सदन की पद्मिनी सदन की कैडेट गुलशन एवं कैडेट वर्निका पाल के बीच हुए मुकाबले में कैडेट गुलशन विजेता रही। कैडेट दीपिका एवं कैडेट नेहा के बीच हुए मुकाबले में कैडेट दीपिका विजेता रही।
प्रतियोगिता में बादल हाउस प्रथम, कुम्भा हाउस द्वितीय एवं सांगा हाउस तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में बेस्ट बॉक्सर कुम्भा सदन का कैडेट नयन एवं सांगा सदन का कैडेट नितिन रहा। बेस्ट लूजर कुम्भा सदन का कैडेट शिवप्रताप सिंह एवं लव सदन का कैडेट शिवशक्ति रहा। गर्ल्स वर्ग में बेस्ट बॉक्सर कैडेट दीपिका रही एवं बेस्ट लूजर कैडेट नीतू रही। प्रतियोगिता के संयोजक पी चंद्रशेखरन थे। निर्णायक का कार्य सूबेदार कुलदीप सिंह, हवलदार संदीप एवं आर्चरी कोच टिंकू ने किया। रेफरी का कार्य पीटीआई हवलदार एम नवीन कुमार ने किया। अंत में विजेता हाउस को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी प्रदान की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर