Explore

Search

April 18, 2026 1:16 am

जिला कलक्टर ने मंगलवाड़ सीएचसी एवं अटल एकलव्य ज्ञान केंद्र का किया निरीक्षणयुवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं हेतु प्रेरित किया


चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार को डूंगला उपखंड क्षेत्र के दौरे के दौरान मंगलवाड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं अटल एकलव्य ज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पालोद में आयोजित रात्रि चौपाल के लिए जाते समय किया गया, जिसमें उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई, पेयजल, पंखे एवं कूलर सहित मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में सभी कमरों में जाकर व्यवस्था को देखा एवं वहां पर गार्डन क्षेत्र में पाई गई गंदगी पर नाराजगी जताते हुए समस्त स्टाफ को निर्देशित किया कि रविवार तक विशेष सफाई अभियान चलाकर व्यवस्था सुधारें तथा इसकी फोटो रिपोर्ट उन्हें प्रेषित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसके पश्चात जिला कलक्टर ने अटल एकलव्य ज्ञान केंद्र का अवलोकन किया। यहां उन्होंने अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी तैयारी एवं लक्ष्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गंभीरता से तैयारी करने के लिए प्रेरित करते हुए समय के सदुपयोग पर जोर दिया। जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को मोबाइल का उपयोग सीमित रखने, विशेषकर रील एवं फिल्मों से दूरी बनाकर अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी  विनय पाठक, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर