Explore

Search

July 11, 2026 10:56 pm

राष्ट्रीय परशुराम सेना के  तत्वावधान मेंधूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

राशमी। राष्ट्रीय परशुराम सेना के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव रविवार 19 अप्रेल को मेवाड के हरिद्वार मातृकुंडिया में स्थित परशुराम पेनोरमा में बड़े धूमधाम से मनाया गया।

परशुराम सेना संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि संघ पदाधिकारियो ने भगवान परशुराम की मूर्ति का शहद दूध जल से अभिषेक कर फूल माला प्रसाद चढाकर महाआरती की। भगवान परशुराम को पंचामृत और जलाभिषेक भी किया गया। भक्तों ने पुष्प, मिष्ठान, फल चढ़ाए। जन्मोत्सव का शुभारंभ रामकिशन व्यास आरनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान राशमी तहसील अध्यक्ष नियुक्त होने पर संघ के कैलाश शर्मा का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।।

इस अवसर संघ के प्रदेश प्रभारी जगदीश पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन लाल शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री नितेश कुमार शर्मा, प्रदेश सचिव ललित जोशी, पूर्व सरपंच रेखा व्यास, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाअध्यक्ष सीताराम शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, राशमी तहसील अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, प्रकाश शर्मा  डिंडोली, सूरज ग्वाल बावलास, सीमा शर्मा राशमी, अंजना शर्मा तिलोली, गोपाल शर्मा, विष्णु, भगवान शर्मा, हरीश कुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, जितेंद्र कुमार उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर