Explore

Search

April 22, 2026 10:08 pm

पृथ्वी दिवस 2026 का आयोजन सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। वन विभाग चित्तौड़गढ़ द्वारा शिक्षा विभाग के समन्वय से पृथ्वी दिवस 2026 के उपलक्ष्य में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, धनेतकलां में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप वन संरक्षक चित्तौड़गढ़ राहुल झांझड़िया (भारतीय वन सेवा) ने की। इस अवसर पर छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु निबंध लेखन, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 10 की सुश्री तेजस्विनी शर्मा ने प्रथम, कक्षा 11 की सुश्री मधुश्री ऐरवाल ने द्वितीय एवं कक्षा 12 की रानी सालवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10 की सुश्री विजयलक्ष्मी झाला प्रथम, कक्षा 4 की सुश्री हर्षिता सालवी द्वितीय तथा कक्षा 10 की प्राची चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप स्कूल बैग वितरित किए गए।

उप वन संरक्षक राहुल झांझड़िया ने छात्राओं को पृथ्वी दिवस के महत्व, इसके आयोजन के उद्देश्यों एवं पर्यावरण संरक्षण की वर्तमान चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक वन संरक्षक (मुख्यालय) श्रीमती भावना शर्मा ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी चित्तौड़गढ़ देवेन्द्र कुमार पुरोहित, रेंज स्टाफ तथा विद्यालय स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर