Explore

Search

April 22, 2026 11:45 pm

चित्तौड़गढ़ बना फुटबॉल प्रतिभाओं का केंद्रअंडर-20 राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज

चित्तौड़गढ़। राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के संचालन में अंडर-20 राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। 20 अप्रैल से 3 मई तक स्थानीय कॉलेज ग्राउंड में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।

लंबे अंतराल के बाद चित्तौड़गढ़ जिले को यह गौरव प्राप्त हुआ है कि यहां से राजस्थान टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित लगभग 35 से 40 प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अपने कौशल को निखारने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने की तैयारी में जुटे हैं।

इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से तैयार की जाने वाली टीम आगामी अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी, जिसका आयोजन नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना, सचिव फैसल खान, संयुक्त सचिव धर्मेंद्र सिंह तंवर, चित्तौड़गढ़ के संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी एवं डी-लाइसेंस कोच शाहिद हुसैन सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव दिलीप सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले को इस स्तर के शिविर की मेजबानी सौंपना स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।

संघ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस शिविर के माध्यम से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा और राजस्थान फुटबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर