Explore

Search

September 22, 2026 4:49 pm

हादसे ने छीनी खुशियां,विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ पहुंचे बड़ा खेड़ा, परिजनों को दी सांत्वना

बेगूं। उपखंड के पारसोली क्षेत्र के बड़ा खेड़ा गांव में 21 अप्रैल को हुए दर्दनाक हादसे के बाद गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ मृतक युवक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस हादसे में बजरी से भरे डंपर के नीचे आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। हृदयविदारक पहलू यह रहा कि जिस दिन यह हादसा हुआ, उसी दिन मृतक की तीन बहनों की शादी भी होनी थी, ओर मायरा का कार्यक्रम चल रहा था। जो इस दुखद घटना के कारण रोकनी पड़ी। विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। डॉ. धाकड़ ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मृतक के परिवार को शीघ्र सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने माइनिंग विभाग के साथ समन्वय कर अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अवैध बजरी के स्टॉक को जब्त करने और इसमें संलिप्त वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई।
इस दौरान बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, पुलिस उपाधीक्षक अंजलि सिंह और पारसोली थानाधिकारी ठाकराराम भी मौके पर मौजूद रहे। बड़ा खेड़ा की इस घटना के बाद क्षेत्र में अवैध बजरी कारोबार पर अंकुश लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर