Explore

Search

July 11, 2026 11:40 pm

बजरी माफिया पर कसा शिकंजा, अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

बेगूं। अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पारसोली थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारसोली थानाधिकारी ठाकराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान गांव लीरड़ी के पास से बजरी का अवैध परिवहन कर ले जाए जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को डिटेन कर लिया और उन्हें सुरक्षित थाना परिसर में लाकर खड़ा करवा दिया है।

खनिज विभाग को दी गई सूचना

अवैध बजरी परिवहन के इस मामले में पुलिस ने नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आगे की विभागीय और विधिक कार्रवाई के लिए खनिज विभाग चित्तौड़गढ़ को भी इस जब्ती की विस्तृत सूचना भेज दी गई है।

माफियाओं को पुलिस की सख्त चेतावनी
थानाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि क्षेत्र में बजरी माफियाओं के खिलाफ यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध खनन और परिवहन गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर