Explore

Search

May 18, 2026 3:04 am

प्रशासन

माहेश्वरी संखी संगठन ने गौशाला में कूलर भेंट किया

चित्तौड़गढ़। गौ सम्मान दिवस एवं मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर माहेश्वरी संखी संगठन ने गौसेवा की अनूठी पहल करते हुए लालजी का खेड़ा स्थित नन्दिनी गौशाला में गायों के लिए कूलर भेंट किया। भीषण गर्मी के दौर में यह प्रयास न केवल गौवंश को राहत देने वाला है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता का मजबूत संदेश भी देता है। इस अवसर पर संगठन की सदस्याओं ने 51 किलो लापसी एवं हरा चारा गायों को खिलाया।  इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष रितु पुंगलिया एवं सचिव सोनू पुंगलिया के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में मधु, पूनम, निशा, मेघना, सुनीता, माया, वंदना, विनीता, सोनिका, श्रेया, लीला, भावना, कविता, संगीता, रंजना और मोनिका सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। माहेश्वरी संखी संगठन का यह प्रयास न केवल गौसंरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला है, बल्कि समाज को सेवा, करुणा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रेरित करता है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर