Explore

Search

May 3, 2026 6:31 pm

भाजपा के नेतृत्व वाली भजन लाल सरकार ने सवा दो वर्षो में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार: आक्या


चित्तौड़गढ़। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश ने विकास की तेज रफ्तार पकड़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गत सवा दो वर्षो में नवीकरणीय उर्जा, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सुरक्षा, जनकल्याण, महिलाओ के आर्थिक उत्थान और जनजातीय क्षेत्रो के समग्र विकास जैसे क्षेत्रो में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की है। अनेक क्षेत्रो में राजस्थान सम्पूर्ण देश में प्रथम पंक्ति में शामिल है तथा आज प्रदेश की जनता सरकार के कार्यो से संतुष्ट है। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के हर गांव में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शनिवार को प्रदेश मे सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाये जा रहे कृषक, पशुपालको एवं ग्रामीण क्षैत्रो से संबंधित योजनाओ के एलईडी वेन के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु ग्राम रथ के आगमन पर ग्राम तुम्बड़िया में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणो को सम्बोधित कर रहे थे।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शंकरलाल जाट ने बताया की ग्राम रथ के माध्यम से कृषि, उ़द्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, उर्जा, राजस्व, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की मोबाईल एलईडी वेन के माध्यम से तथा साहित्य व प्रचार प्रसार सामग्री उपलब्ध करा जानकारी दी जा रही है। शनिवार को ग्राम रथ के ग्राम तुम्बड़िया, ओडुण्द व कश्मोर में आगमन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विधायक आक्या द्वारा जनसुनवाई कर ग्रामीणो की समस्याओ का मौके पर ही निराकरण किया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार राहुल धाकड़, सहायक निदेशक कृषि अंशु चौधरी, अतिरिक्त विकास अधिकारी महेन्द्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सुमन यादव, पटवारी विजयसिंह चौहान, सरपंच भैरूलाल पुरोहित, रामप्रसाद पुरोहित, शंकरलाल अहीर रोजड़ा, शंभुलाल जाट, शंकरलाल अहीर रोजड़ा, कक्ष्मण शर्मा, मोहन शर्मा, सीताराम जाट, शंकरलाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर