Explore

Search

May 5, 2026 6:07 pm

राज्य स्तरीय विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल एवं अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, प्रदेश सभा राजस्थान के युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सम्पूर्ण प्रदेश में एक साथ आयोजित कराई जा रही राज्य स्तरीय विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर रविवार 03 मई को संगम मार्ग स्थित विद्या निकेतन बालिका उमावि गोलवलकर नगर में आयोजन करवाया गया। जानकारी देते हुए तहसील एवं जिले के परीक्षा केन्द्र प्रभारी नारायणलाल सुथार सतपुड़ा ने बताया कि रविवार को जिले में छः स्थानों पर परीक्षाएँ हुई जो प्रातः 11 बजे प्रारंभ होकर 12ः40 बजे तक चली। जिला मुख्यालय पर परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व महासभा के जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार के नेतृत्व में समाजबंधुओं ने जांगिड़ समाज के प्रतिभागी बालक-बालिकाओं का तिलक लगाकर शुभकामनाएँ दी। राज्य स्तरीय आयोजित इस परीक्षा में जांगिड़ समाज के जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 व सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के अध्ययनरत बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर बच्चों एवं अभिभावकों के लिए ठंडे पेय, अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
नारायण लाल सुथार सतपुड़ा ने बताया कि समाज के बालक बालिकाओं में पढ़ाई के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य को लेकर प्रथम बार आयोजित इस परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। अंत में उन्होंने सफल परीक्षा आयोजन पर समस्त विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों सहित सहयोगी रहे समस्त समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर