Explore

Search

May 11, 2026 9:04 pm

नाथ योगी समाज का 12 मई को चित्तौड़गढ़ में समागम, निकलेंगी शोभायात्रा

चित्तौड़गढ़ में आगामी 12 मई को नाथ योगी समाज द्वारा एक ऐतिहासिक समागम होने जा रहा है। महायोगी शिव अवतारी गुरु गोरखनाथ महाराज के प्रकटोत्सव के अवसर पर पूरा शहर भगवामय होने को तैयार है। इस भव्य आयोजन में संतों का समागम, विशाल शोभायात्रा और समाज सेवा के विभिन्न कार्य संपन्न होंगे। गोरक्ष सेना जिला अध्यक्ष नारायण नाथ योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेवाड़ नाथ योगी समाज और राजस्थान नाथ समाज के संयुक्त तत्वावधान में कल यानी 12 मई को चित्तौड़गढ़ में विशाल प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। शोभायात्रा प्रातः 11:30 बजे, श्रीनाथजी की बगीची, गांधीनगर से प्रारम्भ होगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीनाथ वाटिका, महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर समापन होगा। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट गाड़ियां और मनमोहक झांकियां शामिल होंगी। संतों के सानिध्य में यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए महासभा में तब्दील होगी। इस महोत्सव में देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित संतों का आगमन हो रहा है, जिनमें मुख्य रूप से श्री श्री 1008 पीर रामनाथ महाराज एवं बाल योगी उमेश नाथ महाराज (उज्जैन), महंत लालजी योगी (नीमच), कालिका माता मंदिर के महंत रामनारायणपुरी एवं नीलकंठ महादेव के महंत  जगन्नाथ भारती सहित मेवाड़ के कई तपस्वी संत शामिल होंगे। आयोजन की अध्यक्षता सत्यम प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान नाथ समाज करेंगे साथ ही उप-महापौर रामनाथ योगी, भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष राजगुरु नाथ योगी और केंद्रीय बोर्ड सदस्य डॉ. विपिन योगी, चित्तौड़गढ़ के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रमेश नाथ योगी सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहेंगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर