चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सूचना पर कपासन पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। धमाणा गांव के एक बाड़े पर छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम डोडा व अफीम और एक टोपीदार बन्दूक बरामद किया है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कपासन थानाधिकारी सुनील शर्मा को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से सूचना मिली कि धमाणा गांव में लोकेश जाट पिता नानू राम जाट के बाड़े में सीपीएस पद्धति का अवैध डोडा पड़ा हुआ हैं। इस पर कपासन की टीम ने धमाणा पहुंच कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने बाड़े की तलाशी लेने पर 151 किलो 500 ग्राम बिना चीरा लगा अफीम डोडा और एक किलो 475 ग्राम अफीम बरामद की है। तलाशी के दौरान बाड़े से एक टोपीदार बंदूक भी बरामद की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने नानू राम जाट पिता भगवान लाल जाट को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी यह पूरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सटीक सूचना पर कपासन पुलिस द्वारा अंजाम दी गई। इस मामले की जांच राशमी थानाधिकारी रतन सिंह को सौंपी गई है।
◆चेतावनी- किसी-किसी मोबाइल में फोंट्स की समस्या हो सकती हैं, ऐसे में शब्दों में चेंज दिखाई दे सकता हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़