Explore

Search

May 13, 2026 5:04 pm

चामटीखेड़ा मंदिर में सेंध लगाने वाली ‘लेडी चोर’ पुलिस की गिरफ्त में

चित्तौड़गढ़। चामटीखेड़ा स्थित द्वारकाधीश मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अल्टो कार भी बरामद की है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 29-30 अप्रैल 2026 की मध्य रात्री में अज्ञात चोरों द्वारा चित्तौड़गढ़ शहर के चामटीखेड़ा में द्वारकाधीश मन्दिर का ताला तोड़कर मन्दिर में से चांदी का छत्र व चांदी की वैकुण्ठी व चांदी की गाय चोरी करने की घटना हुई। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त घटना में वांछित अभियुक्ता काजल गाडरी उर्फ मनीषा पूत्री ईश्वरलाल गाडरी उम्र 23 वर्ष निवासी उचनार खुर्द थाना कपासन जिला चित्तौड़गढ़ हाल सेगवा हाउसिंग बोर्ड थाना सदर चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता काजल गाडरी के कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त अल्टो कार को जप्त किया गया। अभियुक्ता काजल गाडरी उर्फ मनीषा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फतेहनगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अभियुक्ता को बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। प्रकरण में फरार एक आरोपी की तलाश जारी है।

◆ किसी-किसी मोबाइल में फोंट्स की वजह से शब्दों में चेंज दिखाई दे सकता हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर