Explore

Search

May 20, 2026 10:44 am

राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चित्तौड़गढ़ के नए एसपी होंगे धर्मेन्द्र सिंह यादव

जयपुर। राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 17 अधिकारियों के तुरंत प्रभाव से तबादले और नई पदस्थापना कर दी है। इस सूची में सीनियर एडीजी (ADG), आईजी (IG), डीआईजी (DIG) और एसपी (SP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

● इन अधिकारियों के हुए स्थान्तरण/पदस्थापना

● श्रीमती लता मनोज कुमार (2000 बैच): इन्हें अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (ADG), सिविल राइट्स से ट्रांसफर कर ADG, कम्युनिटी पुलिसिंग एवं जन अभियोग, जयपुर बनाया गया है।
● श्रीमती के. बी. वंदना (2004 बैच): लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा (WAITING) में चल रही वंदना को अब महानिरीक्षक पुलिस (IG), सी.आई.डी. (क्राइम ब्रांच), जयपुर की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
● हरेन्द्र कुमार महावर (2008 बैच): इन्हें IG, सी.आई.डी. (सी.बी.) से बदलकर IG, कोटा रेंज, कोटा नियुक्त किया गया है।
● श्रीमती परम ज्योति (2005 बैच): इन्हें IG, आर.ए.सी. जयपुर की कमान सौंपी गई है।

◆ इसके साथ ही राज्य के कई जिलों के पुलिस कप्तानों को भी बदला गया है।

● मनीष त्रिपाठी: एसपी, चित्तौड़गढ़ से अब एसपी, ए.टी.एस. (ATS), जयपुर।
● धर्मेन्द्र सिंह: एसपी, भीलवाड़ा से अब एसपी, चित्तौड़गढ़।
● सागर: एसपी, दौसा से अब एसपी, भीलवाड़ा।
● पीयूष दीक्षित: एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से अब एसपी, दौसा।
● राजेश कुमार मीणा: एसपी, टोंक से अब एसपी, भरतपुर।
● रोशन मीणा: एसपी, नागौर से अब एसपी, टोंक।
● ज्ञान चन्द्र यादव: एसपी, डीडवाना-कुचामन।

इसके अलावा, सीनियर IPS अधिकारी डॉ. हवा सिंह घुमरिया (1997 बैच), जो वर्तमान में ADG (मुख्यालय) हैं, उन्हें अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, सिविल राइट्स एण्ड एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, जयपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह के हस्ताक्षरों से जारी यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

● चित्तौड़गढ़ के नए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव

◆ चित्तौड़गढ़ के नए पुलिस अधीक्षक होंगे धर्मेंद्र सिंह यादव

भारतीय पुलिस सेवा के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह यादव मूल रूप से बिहार में पटना जिले के पालीगंज गांव से हैं। मेटलर्जिकल में बी-टेक करने के बाद वर्ष 2013 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस अधिकारी के रूप में 2014 में राजस्थान कैडर मिला। जहां उनकी कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां हुईं। अलवर जिले से प्रोबेशन के साथ सेवाएं शुरू की। 2016 में भरतपुर ग्रामीण में एएसपी
रहे। राजस्थान के राज्यपाल के एडीसी के रूप में नियुक्ति मिली। जोधपुर में डीसीपी (ईस्ट) रहे। एसपी सिरोही, धौलपुर के पद पर रहने के बाद 16 फरवरी 2023 से जोधपुर ग्रामीण एसपी के रूप में काम कर रहे थे। सितम्बर 2024 को जारी तबादला सूची में भीलवाड़ा एसपी की जिम्मेदारी मिली थी। अब वे चित्तौड़गढ़ के नए जिला पुलिस अधीक्षक होंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर