Explore

Search

July 11, 2026 11:43 pm

10 दिन में तीसरी बार लगा झटका : पेट्रोल 109.87 और डीजल 95.09 रुपये लीटर पहुंचा

जयपुर। देश सहित प्रदेश में ईंधन की कीमतों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। खाड़ी देशों में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में पेट्रोल 93 पैसे प्रति लीटर और डीजल 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद जयपुर में पेट्रोल की नई कीमत 109.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.09 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि साल 2022 से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं, लेकिन वैश्विक हालातों के चलते पिछले 10 दिनों के भीतर आम जनता को यह तीसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले बीते मंगलवार को भी जयपुर में पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। वहीं, पिछले शुक्रवार (15 मई) को पेट्रोल में 3.25 रुपये और डीजल में 3.02 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई थी। लगातार हो रही इस वृद्धि से आम आदमी के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर