Explore

Search

June 13, 2026 5:49 pm

देश विदेश व राज्यों से आज सुबह की बड़ी खबरें

💁🏻‍♂️सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें *📝25- मई - सोमवार*

इस महीने चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा; ईरान जंग का असर

1 ट्रम्प बोले- भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है, PM मोदी को पता है जरूरत पर कहां फोन करना है, मैं उनका बहुत बड़ा फैन

2 ट्रम्प बोले- ईरान के साथ ओबामा जैसी डील नहीं करेंगे, वह इतिहास की सबसे खराब डील, उससे ईरान को परमाणु हथियार बनाने का मौका मिला

3 बंगाल के फालता में पहली बार भाजपा जीती, CPI(M) कैंडिडेट को 1.09 लाख वोटों से हराया, चुनाव से हटे TMC के जहांगीर को 7783 वोट

4 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा में हुए दोबारा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि फलता की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि लोकतंत्र की जीत हुई है और डर-धमकी की राजनीति को नकार दिया गया है।

5 मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठाया, टेबल पर खड़ा करके दुलारा, बेटी को कॉपी दी; राम मोहन नायडू फैमिली संग पहुंचे थे

6 आगरा और जयपुर आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो, गृह मंत्री अमित शाह का दो दिन का बीकानेर दौरा

7 अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की। दोनों पक्षों की बैठक में रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक तकनीक सहयोग सहित ट्रस्ट पहल पर चर्चा हुई। उन्होंने भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया

8 आज पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे, राष्ट्रपति 131 हस्तियों को सम्मानित करेंगी; धर्मेंद्र, शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्म श्री मिलेगा

9 पहलगाम- आतंकियों तक चीन के रास्ते पहुंचा गो-प्रो कैमरा, अमेरिका में बना था, इससे हमले की रिकॉर्डिंग; NIA चार्जशीट में खुलासा

10 भारत की ब्रह्मोस मिसाइल का दुनिया में जलवा, अरब देशों भी खरीदने कतार में लगे

11 विधि विश्वविद्यालयों की पहली राष्ट्रीय बैठक: पेपर लीक-कोचिंग कल्चर पर CJI चिंतित, CLAT में बड़े सुधार की जरूरत

12 कर्नाटक में NEET छात्रा ने आत्महत्या की, 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने जान दी; राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक चैन से नहीं बैठेंगे

13 ‘जब आप दिल्ली में सत्ता से गिरेंगे, तो भुगतना होगा कर्मों का फल’; ममता का BJP पर हमला, कहा- मुझे उसी दिन का इंतजार

14 राजस्थान में मंत्रियों-अधिकारियों की विदेश यात्रा पर रोक, कार पुलिंग से दफ्तर; पीएम की अपील का असर

15 कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस हाईकमान ने 26 मई को दिल्ली बुलाया है। इस बुलावे के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। लंबे समय से डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक में राज्यसभा चुनाव, विधान परिषद चुनाव और कर्नाटक कांग्रेस के अंदरूनी हालात पर चर्चा हो सकती है

16 गुजरात में बैंक से 8.70 करोड़ चुराने वाला कर्मचारी अरेस्ट, कचरा बताकर 9 बक्सों में भरकर ले गया था, 2 करोड़ का घर, 1 करोड़ की दुकान खरीदी

17 SBI कर्मचारियों की हड़ताल टली, 25-26 मई को सामान्य रूप से बैंक शाखाएं खुलेंगी; मैनेजमेंट और यूनियन की बैठक में सहमति बनी

18 महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म, 47.2°C तापमान, MP-यूपी के 8 शहरों में पारा 45° पार; आज से नौतपा, हीटवेव बढ़ेगी, 29 मई से राहत

19 राजस्थान IPL के प्लेऑफ में पहुंची, सीजन की टॉप-4 टीमें तय; मुंबई 30 रन से हारी, आर्चर ने 3 विकेट लिए

20 रिपोर्ट- ईरान का अमेरिका को यूरेनियम सौंपने से इनकार, कहा- ये मौजूदा डील का हिस्सा नहीं, ट्रम्प ने कल कहा था- इसे लेकर रहेंगे
===============================

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर