Explore

Search

July 11, 2026 10:37 pm

भदेसर में मुस्लिम समाज ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व

भदेसर। उपखंड मुख्यालय पर मुस्लिम समाज ने पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ ईद उल अजहा का पर्व मनाया। इस अवसर पर मुख्य ईद का जुलूस सुबह 7:30 बजे मस्जिद से शुरू हुआ। यह जुलूस नगर के सदर बाजार, रावला चौक, प्रजापत मोहल्ला और भेरुजी बस स्टेशन से होते हुए ईदगाह पहुंचा। ईदगाह स्थल पर सुबह 8:15 बजे मौलाना की अगुवाई में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन और शांति की कामना की गई। जुलूस में मुस्लिम समाज के युवा, बुजुर्ग और हाजी सभी सम्मिलित हुए। ईद उल अजहा के जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भदेसर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। पर्व के अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद उल अजहा की बधाई दी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर